Advertisement

आर्मी की तैयारी कर रहे युवक का शव शिप्रा नदी से मिला

बागपुरा में भाई के साथ किराए से रहता था, रात में बिना बताए निकला था घर से

Advertisement

उज्जैन। आर्मी की तैयारी कर रहे युवक ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात शिप्रा में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी बॉडी मंगलवार शाम को मिली जिसके बाद बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच माधवनगर पुलिस कर रही है।

18 वर्षीय मृतक का नाम राज पिता मुकेश चौरडिय़ा निवासी आश्रय होटल के पीछे बागपुरा है और मूल रूप से खरसौदकलां का रहने वाला था। वह अपने भाई संदीप के साथ किराए से रहकर आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। मकान मालिक प्रकाश डाबी ने बताया कि वह सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे घर से निकला था जो सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए दिखाई दे रहा है। जिस वक्त राज घर से निकला भाई संदीप पाइल्स का ऑपरेशन होने के कारण दवाई लेकर सो रहा था।

Advertisement

रात करीब 1:30 बजे संदीप की नींद खुली और उसने राज को नहीं देखा तो मकान मालिक को सूचना दी जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह जाता हुआ नजर आया। इसके बाद सभी उसे तलाशते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला जिसके बाद माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

दूसरे दिन मिली लाश

Advertisement

मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे राज की लाश छोटी रपट के पास से शिप्रा से मिली। उसने टीशर्ट और शॉट्र्स पहन रखे थे। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि घर में माता-पिता हैं जो खेती करते हैं। जांच अधिकारी शशिकांत गौतम मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें