Popup Image

कीचड़ से सनी मिली थी लाश, शिनाख्त थी मुश्किल, पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला, अब मिली सजा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाटपचलाना क्षेत्र के अंतलवासा गांव में 40 महीने मिली अज्ञात लाश के मामले में मुस्तैदी और गंभीरता से की गई पुलिस जांच ने एक आरोपी को जीवन भर के लिए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। खाचरौद की एडीजे नीतूकांता वर्मा ने हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित किया है।

Advertisement

दरअसल, 25 जुलाई 2023 को अंतलवासा के तुलसीराम बागरी के खेत में पुरुष शव पड़ा होने की जानकारी चौकीदार ने दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव कीचड़ से सना था और उसकी पहचान मुश्किल थी। मरने वाले के सिर पर चोट के निशान थे। ऐसे में हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सबसे पहले युवक के चित्र सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसकी शिनाख्त की गई।

इंगोरिया का था मृतक
मृतक इंगोरिया के घुडावन का रहने वाला जितेंद्र पिता प्रभुनाथ था। ३० साल का जितेंद्र दिहाड़ी मजदूर था और घटना वाले दिन वह अपने साथी खाचरौद के नावाटिया निवासी बनेसिंह के साथ मजदूरी करने निकला था। दोनों ने नागदा में मजदूरी की और यहां से बनेसिंह के घर के लिए निकले।

Advertisement

रास्ते में पी शराब, फिर हत्या
रास्ते में दोनों ने शराब पी। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। यह इतना बड़ा कि बनेसिंह ने पत्थर उठाकर जितेंद्र के सिर पर दे मारा। बचने के लिए जितेंद्र ने दौड़ लगाई और वह खेत में जाकर गिर गया। उसे गिरता देख बनेसिंह के होश उड़ गए और वह मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी सतेंद्र चौधरी ने मसले का निर्देशन किया और एसआई मंगलसिंह भावर ने जांच की। कोर्ट में चालान पेश किया गया और सबूतों के आधार पर सजा सुनाई गई।

डॉक्टर को धमकाने वाले को 1 साल की सजा
उज्जैन। अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. महेश मरमट को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने वाले लक्ष्मण को न्यायाधीश प्रियंका मालपानी राठी ने एक साल की सजा सुनाई है। दरअसल, मामला ११ फरवरी २०१९ का है। डॉ. मरमट माधवनगर अस्पताल के हड्डी वार्ड में ड्यूटी पर थे। वार्ड में दीपक नामक मरीज भर्ती था। उसे डिस्चार्ज किया जाना था। डॉ. मरमट ने दीपक की मां रेखा और मामा लक्ष्मण से कागज मांगे थे। इस दौरान दोनों ने विवाद किया और डॉ. मरमट से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया था। इसी मामले में सजा सुनाई गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें