Popup Image
Advertisement

सीएम आज शहर में, धर्म संसद में हिस्सा लेंगे, दो अन्य कार्यक्रम में भी जाएंगे…

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम शहर में रहेंगे। उनके शाम ५.२५ मिनट पर उज्जैन पहुंचने की संभावना है। उनके कार्यक्रमों में सबसे महत्वपूर्ण धर्म संसद है। भारत माता मंदिर ऑडिटोरियम में यह संसद एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित की जा रही है।

Advertisement

भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के मुताबिक सीएम भाजपा नगर कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हो सकते हैं। वैसे वह शाम 6.30 बजे उद्यन मार्ग पर जजेस एवेन्यू में गेस्ट हाउस का भूमिपूजन करेंगे। यहां से वे धर्म संसद में हिस्सा लेने जाएंगे। हथकरघा दिवस होने से वे मोतीनगर में हथकरघा केंद्र के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात्रि विश्राम वह उज्जैन में ही करेंगे। शनिवार सुबह का फिलहाल कोई कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें