Advertisement

अहाता संचालक खिला रहा था जुआ, पुलिस ने दबिश देकर 12 जुआरियों को पकड़ा

उज्जैन। गरोठ रोड ब्रिज के समीप स्थित शराब अहाते के पीछे जुआ खेल रहे १२ जुआरियों को चिमनगंज मंडी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21250 रुपए, ताशपत्ते और अन्य सामग्री जब्त की है। चिमनगंज मंडी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि गरोठ रोड ब्रिज के समीप स्थित शराब के अहाते के पीछे संचालक अवैध तरीके से जुआ खिला रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां कुछ लोग जुआ खेलते मिले। मौके से 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21250 रुपए, ताश के पत्तों की गड्डियां एवं अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें