Advertisement

24 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशोंं के 1700 युवा होंगे शामिल, कल RSS सुप्रीमो भागवत करेंगे शुभारंभ

देश की छठी ‘युवा धर्म संसद-2026 अवंतिका’ आज से, विवेकानंद जी के शिकागो उद्बोधन की स्मृति में हो रहा आयेाजन

Advertisement

उज्जैन। देश की छठी युवा धर्म संसद-२०२६ अवंतिका गुरुवार से देवासरोड स्थित गीता भवन में शुरू होगी। सप्तपुरियों में से पांच काशी (2019), अयोध्या (2022), मथुरा(2023), हरिद्वार(2024) और कांचीपुरम (2025)में यह धर्म संसद अलग-अलग सालों में हो चुकी है। अगली युवा धर्म संसद द्वारका में अगले साल होगी। धर्म संसद का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार सुबह 11 बजे आरएसएस सुप्रीमो डॉ. मोहन भागवत करेंगे। समापन 19 सिंतबर को सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। धर्म संसद की गीता भवन में तैयारी पूरी हो गई है।पूरे भवन को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। देश भर से आए चोटी के कलाकारों ने पेंटिंग बनाई है।

भारतीय संस्कृति पर होगा चिंतन

Advertisement

स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो उद्बोधन की स्मृति में बनारस के सेवाज्ञ संस्थानम् ने युवा धर्म संसद आयोजित की है। इसमें 24 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 1700 युवा शामिल हो रहे हैं। वे धर्म, भारतीय संस्कृति, ज्ञान-परंपरा, जीवन-दृष्टि, चरित्र निर्माण, राष्ट्रीय उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

सिद्धपीठ हनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण, सेवाज्ञ संस्थानम् के राष्ट्रीय सचिव माधव झा और मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया संसद में अलग-अलग दिन अलग-अलग वक्ताओं के संबोधन होंगे। आरएसएस सुप्रीमो डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार सुबह 11 बजे भारतीय संस्कृति, धर्म, ज्ञान-परंपरा और समकालीन जीवन से जुड़े विषय पर संवाद करेंगे। स्वामी अवधेशानंद गिरि (आचार्य महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा), पुंडरीक महाराज, प्रो. श्रीनिवास वरखेडी (कुलपति, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय), कवि एवं लेखक मनोज मुंतशिर , प्रवीण शर्मा (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश युवा आयोग), विष्णु प्रकाश त्रिपाठी (पत्रकार), प्रो. हिमांशु राय (निदेशक, आईआईएम इंदौर) प्रमुख वक्ता रहेंगे।

Advertisement

गीता भवन में दिनभर चलती रही तैयारी

युवा धर्म संसद की गीता भवन में बुधवार को दिन से लेकर रात तक तैयारी चलती रही। तपस्वियों के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी लग चुकी थी। राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला में देशभर से आए कलाकारों ने कैनवास पर पेंटिंग बनाई। पूरे गीता भवन में बैनर, होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। परिसर में डोम भी बनाया गया है। यहां भोजन की व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें