पुलिस की गिरफ्त में आया नशे का सौदागर

22 किलो से ज्यादा डोडाचूरा किया जब्त

दो बैग लेकर खड़ा था, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागदा पुलिस ने तस्कर रंगेहाथों गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 22 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है।
दरअसल, नागदा थाना पुलिस को सूचना मिली कि मां भद्रकाली मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक दो बैग लेकर खड़ा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर युवक को पकड़ा और उसके बैग्स की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद हुआ। 26 वर्षीय आरोपी का नाम राजा पिता राकेश परिहार निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी, तानसेन रोड, हजारी सुभाष नगर, थाना पड़ाव, जिला ग्वालियर है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।









