युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

उज्जैन। पानबिहार के नजदीक सिलारी गांव में रहने वाली 23 साल की तनु पति सोनू बंजारा ने बुधवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तनु का 3 साल पहले रनाहेड़ा गांव में विवाह हुआ था। उसकी 8 माह की बच्ची है। प्रसूति के बाद से ही वह ससुराल नहीं गई थी और मायके में ही रह रही थी। बुधवार को उसके माता-पिता खेत पर थे। शाम को जब वे घर लौटे तो बेटी को फांसी के फंदे पर देखा। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि ससुराल में भी उसका कोई विवाद नहीं था।

Advertisement
Advertisement









