12वीं की परीक्षा में नंबर कम आए युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी

रिजल्ट के साइड इफैक्ट…

पुलिस को मिला सुसाइड नोट, जांच जारी
उज्जैन। हाल ही में आए कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद अब इसके साइड इफैक्ट भी नजर आने लगे हैं। गुरुवार को १२वीं की परीक्षा में कम नंबर से परेशानी युवती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नागझिरी पुलिस को घर से सुसाइड नोट मिला है जिसकी जांच की जा रही है।
नागझिरी पुलिस ने बताया 19 वर्षीय मृतका का नाम नैनिका पिता राजीव शर्मा है जो ग्राम चंदेसरी की रहने वाली है। कुछ दिन पहले ही १२वीं का रिजल्ट आया था, इसमें नैनिका को कम नंबर आए थे। उसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलेगा यह सोचकर वह डिपे्रशन में थी। गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे घर में पंखे के हुक में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब उसे लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच एसआई पूजा सोलंकी कर रही हैं। शुक्रवार को पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया।









