Popup Image
Advertisement

क्या अब बंद लिफाफे खुल सकेंगे…!

विवि कार्यपरिषद की बैठक कल, दो बार टल चुकी परिषद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक दो बार टलने के बाद कल शुक्रवार को फिर से होने की संभावना है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रमोशन के लिफाफे खुल सकेंगे या नहीं ?

कार्यपरिषद की बैठक दो बार स्थगित करने के पीछे औपचारिक कारण यह बताया जा रहा है कि कोरम पूरा नहीं हो पा रहा। कुलगुरु या किसी अन्य सदस्य को जरूरी काम आने से यह टल रही। अंदर की बात यह है कि प्रमोशन के लिफाफे खोलने का मामला विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए गले की हड्डी बना हुआ है।

Advertisement

तत्कालीन कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय के समय नियुक्ति के लिफाफे तैयार हो भी गए थे, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसी तरह दो गेस्ट फैकल्ट को यूजीसी वेतनमान देने का मसला भी गंभीर हो चला है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से फिर कार्यपरिषद बुलाई गई है। मामले में कुलगुरु अर्पण भारद्वाज से बात करना चाही लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें