कांग्रेस नेत्री की पोस्ट से शुरू हुआ विरोध औरंगजेब वाली पोस्ट अंतत: हटाना पड़ी

भगवान परशुराम को औरंगजेब से ज्यादा क्रूर बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री रेखा विनोद जैन ने भगवान परशुराम को औरंगजेब से ज्यादा क्रूर बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस बयान पर उनका विरोध शुरू हो गया है। अब उज्जैन में अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने उनके बयान की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि यह दु:ख का विषय है, भगवान परशुराम को औरंगजेब से भी क्रूर बताया गया। इसको बहुत बड़ी सजा मिलनी चाहिए, पूरे देश में पुतला दहन किया जाना चाहिए। रेखा जैन को परशुराम जी के बारे में पता करना चाहिए। उनका यह बयान निंदनीय है। इधर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के महामंत्री रूपेश मेहता ने भी भगवान परशुराम की औरंगजेब से तुलना करने वाली कांग्रेस नेत्री को विकृत मानसिकता वाली बताया। उन्होंने कहा रेखा जैन का सार्वजनिक बहिष्कार होना चाहिए।

advertisement

फेसबुक पर यह टिप्पणी की थी रेखा ने

कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष रेखा विनोद जैन ने फेसबुक पर लिखा था, कथाकार मणिका मोहिनी ने एक महत्वपूर्ण बात याद दिलाई है। औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था, जबकि परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर खुद को भेंट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में परशुराम को जातिगत घृणा के प्रतीक के रूप में बताया था। उनकी इसी टिप्पणी पर उनका विरोध शुरू हो गया है।

advertisement

फटकार लगी तो पोस्ट हटाई
बयान आने के बाद ही रेखा का विरोध शुरू हुआ। इसके बाद पार्टी की ओर से भी उन्हें फटकार लगाई गई। इसके बाद रेखा ने तुरंत यू-टर्न लेते हुए माफी मांग ली और सफाई दी कि फेसबुक पर पोस्ट देखते समय यह गलती से शेयर हो गया था। संज्ञान में आते ही उन्होंने पोस्ट डिलीट भी कर दिया।

सावधानी से देखा जाए मैटर
यह पूरा मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ था। जगजाहिर है कि औरंगजेब ने इस देश में कत्लेआम मचाया। किसी भी धर्मगुरु या राजा से उसकी तुलना नहीं की जा सकती। रेखा के बयान का विरोध करने वालों ने कहा कि फेसबुक पर कई बार आपत्तिजनक सामग्री आ जाती है।

Related Articles