Advertisement

नानाखेड़ा थाने के आसपास गड्ढे में तब्दील हो गई सडक़

रहवासियों के साथ कानून के रखवाले भी हो रहे परेशान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल वाणिज्य केंद्र क्षेत्र में नानाखेड़ा थाने के आसपास की सडक़ गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। खराब सडक़ से न सिर्फ रहवासी बल्कि पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी परेशान है।

बारिश के कारण शहर के अधिकतर इलाकों की सडक़ें छलनी हो चुकी है। लेकिन कुछ इलाकों की खराब सडक़ों ने रहवासियों को बुरी तरह परेशान कर दिया है। नानाखेड़ा थाने के आसपास महाकाल वाण्ज्यि केंद्र क्षेत्र की सडक़ का तो यह हाल है कि यहां सडक़ बची ही नहीं है। सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं। उखड़ी सडक़ की चूरी और धूल के कारण लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल है। इस मार्ग से करीब 10 हजार से अधिक रहवासी और नानाखेड़ा पुलिस थाने का बल दिनभर आवाजाही करता है। लोगों के साथ ही पुलिस बल भी खराब सडक़ से परेशान हैं। क्योंकि कई बार इमरजेंसी हालात में मौके पर जल्दी पहुंचना होता है, लेकिन सडक़ों के खतरनाक गड्ढों के कारण अनावश्यक रूप से देरी होती है।

Advertisement

जल्दी ही सुधार करेंगे
शहर की खराब सडक़ों के सुधार पर जल्दी ही काम शुरू होने वाला है। उम्मीद है दीपावली के पहले सडक़ें दुरुस्त कर दी जाएगी।
मुकेश टटवाल महापौर

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें