Advertisement

आगर रोड पर बेधड़क दौड़ रही ‘जुगाड़’ लोगों की सुरक्षा के लिए बनी खतरा…

जुगाड़ बनी जानलेवा भाई-बहन की मौत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर रोड पर बुधवार शाम जैथल के पास एक कार की टक्कर से जुगाड़ वाहन में सवार भाई-बहन की मौत हुई है।
पुलिस के मुताबिक पानबिहार के पास पारदी बड़ला निवासी दानवीर पुत्र रामवीरसिंह उम्र 18 मूर्तियां बेचने का काम करता है। वह अपनी बहन जीना उम्र 21 वर्ष के साथ जुगाड़ वाहन से मूर्तियां बेचने के लिए ग्राम पिपलई गया था। लौटते वक्त देर शाम जैथल के समीप बांदका रोड पर तेज रफ्तार कार चालक की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हुए। चरक अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। कार जब्त कर ली गई है। कार से नोएडा के तीन छात्र उज्जैन दर्शन के लिए आ रहे थे। बांदका के समीप हादसा होने के कारण वह कार छोड़कर भाग निकले।

यह न तो बाइक, ना थ्री व्हीलर पुलिस भी नहीं कर पाती कार्रवाई

Advertisement

शहर में बाइक पर बनी जुगाड़ गाड़ी खुलेआम चल रही है। खासकर आगर रोड पर बने पारदियों के डेरे में हर घर में जुगाड़ गाड़ी मौजूद है। जिसका उपयोग वे अटाला बीनने, सामान बेचने के अलावा आवागमन में भी करते हैं। पुरानी बाइक पर बनी जुगाड़ गाड़ी में सड़क सुरक्षा से जुड़े किसी मापदंड का उपयोग नहीं होता।

इन गाडिय़ों का ब्रेक सिस्टम पिछले पहियों में नहीं होता, टेल लाइट या इंडीगेटर भी नहीं होते। चलाने वाले अनाड़ी होते हैं जिनके पास न तो लाइसेंस है और न ही यातायात के नियमों की जानकारी होती। अकसर कम उम्र के बच्चे बेधड़क जुगाड़ दौड़ाते आगर रोड पर देखे जा सकते हैं। पुलिस भी इन्हें नहीं रोकती, क्योंकि चालान काहे का बनाए। न तो वो टू व्हीलर है, न थ्री व्हीलर। ऐसे हालात में हाइवे पर दौड़ रही जुगाड़ अन्य वाहनों के लिए भी खतरा बनी हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें