Advertisement

साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण आज रात, पर उज्जैन में नहीं दिखेगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण आज रात (12-13 अगस्त की रात) होगा। भले ही यह पूर्ण सूर्यग्रहण हो, लेकिन यह उज्जैन सहित पूरे भारत में नहीं दिखेगा। इसकी कुल अवधि 4.31 घंटे होगी। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत बुधवार की रात 9:04:03 बजे होगी, जबकि मोक्ष 12-13 अगस्त को मध्य रात्रि 1:27:09 बजे (13 अगस्त के तड़के) होगा। भारत में इस समय रात होने से सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा।

Advertisement

जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त के अनुसार बुधवार रात महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। चंद्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करता है। अमावस्या के दौरान चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच एक सीध में आता है, तब सूर्यग्रहण की स्थिति बनती है। चंद्रमा जब पृथ्वी के अपेक्षाकृत निकट रहते हुए सूर्य को पूरी तरह ढंक लेता है, तब पूर्ण सूर्यग्रहण होता है।

आज रात 9:04 बजे शुरू होगा ग्रहण
पूर्ण सूर्यग्रहण की मध्य स्थिति रात 11:15:09 बजे रहेगी। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को शत-प्रतिशत भाग को ढंक लेगा, जिससे कुछ समय के लिए अंधकार जैसी स्थिति बनेगी। ग्रहण की समाप्ति यानी मोक्ष की स्थिति 1२ अगस्त की देर रात 1:27:09 बजे होगी। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि करीब 4. 31 घंटे की रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें