Advertisement

हॉस्टल के बाहर मिलने बुलाया और युवकों ने कर दिया हमला

उज्जैन। गुरुवार रात सम्राट विक्रमादित्य विवि परिसर में एक बार फिर छात्र के साथ मारपीट की घटना हुई। बीटेक के छात्र ने माधव नगर थाने में दो छात्रों सहित 9 युवकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि कुणाल यादव पिता स्व. रामेन्द्र सिंह यादव (20) निवासी निवाड़ी प्रबंधन छात्रावास में रहता है।

Advertisement

उसने गौरव पिता ज्ञानीदास साल्वी निवासी हाटकेश्वर विहार और उज्जवल डोंगरे निवासी तिरुपति ड्रीम्स सहित ९ के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि गौरव ने रात 11 बजे कुणाल को कालिदास हॉस्टल के सामने यूनिवर्सिटी कैंपस में बुलाया। उसके साथ अन्य युवक भी थे। उन्होंने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पिछले दिनों भर्तृहरि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें