Popup Image
Advertisement

कार्तिक मेले में इस बार नदी की ओर लगेंगे झूले

मुख्य रोड पर दुकानें लगाने की तैयारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शिप्रा नदी पर आयोजित होने वाले कार्तिक मेले में झूले सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। इस बार ये मुख्य रोड की जगह शिप्रा नदी तरफ लगाए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने झूलों के लिए दो दर्जन स्थान तय किए हैं। 400 दुकानों के टेंडर लगाए जाएंगे। दुकानों को मुख्य रोड की तरफ लगाया जाएगा।

कार्तिक मेला 14 नवंबर से शुरू होगा और 15 दिसंबर तक चलने की संभावना है। दुकानदारों और लोगों की मांग पर कई बार इसकी समयावधि बढ़ाई जाती है। नगर निगम में राजस्व समिति के प्रभारी रजत मेहता के अनुसार इस बार 400 दुकानें लगाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इनके टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। पिछले साल 275 दुकानें दी गई थीं। इस बार फ्रंट पर दुकानें निकालने से संख्या और आय बढऩे की संभावना है।

Advertisement

घाटे का मेला, अब फायदे का सौदा
मेले से पहले आय नहीं हो पाती थी। जानकारों की माने तो प्राय: घाटे का सौदा साबित होता था। पिछले दो साल से यह फायदे का सौदा साबित हो रहा है। पिछले साल 50 लाख रुपए की आय हुई थी। इस बार यह और अधिक होने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें