Advertisement

समर्पण के साथ कांवड़ लेकर निकले हजारों यात्री

उज्जैन। समर्पण कावड़ यात्रा मंगलवार सुबह त्रिवेणी से शुरू हुई जिसमें हजारों की संख्या में यात्री कावड़ लेकर भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक करने रवान हुए।

Advertisement

समिति अध्यक्ष विजय जायसवाल और सचिव राम भागवत ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 10.30 बजे त्रिवेणी से हुआ। यात्रा संयोजक मप्र कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी नारायण यादव व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन की मौजूदगी में यात्रा प्रारंभ हुई। शुभारंभ मौके पर संतजन भी मौजूद थे। यात्रा त्रिवेणी से प्रारंभ होकर नानाखेड़ा, घंटाघर, चामुंडा माता, देवास गेट, इंदौर गेट, हरिफाटक ब्रिज और चारधाम मंदिर होते हुए हरसिद्धि पाल से दोपहर बाद महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। गौरतलब है कि जहां सभी भगवान श्री महाकालेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। इस वर्ष की यात्रा स्व. ओम अमरनाथ खत्री को समर्पित है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें