Advertisement

टाटा के तीन कर्मचारी सीवरेज चैंबर में गिरे, एक ने तोड़ा दम, दो गंभीर

उज्जैन : पीपली नाका क्षेत्र में टाटा कंपनी की बड़ी लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक सफाई कर्मी की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा उपकरणों के बिना ही तीन कर्मचारी नाले के चेंबर की सफाई करने के लिए उतरे थे।

 

Advertisement

प्राथमिक तौर पर पैर फिसलने के कारण तीनों कर्मचारी लगभग 25 फीट गहरे सीवरेज चेंबर में जा गिरे। इस हादसे में दम घुटने और चोट लगने के कारण अशोक मिश्रा नाम के कर्मचारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि गोपाल और रमेश नामक दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तत्काल मौके पर सक्रिय हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की कमान संभाली।

Advertisement

एसपी के निर्देशन में उज्जैन पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच साहस और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हालांकि, पुलिस की तत्परता के बावजूद एक कर्मचारी को नहीं बचाया जा सका।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें