Tiger 3 की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से

By AV NEWS

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर-3, 12 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से शो चालू हो जाएंगे।

यशराज फिल्म्स ने यह फैसला स्पॉइलर्स से बचने के लिए किया है। जाहिर है कि सलमान खान के लिए यह बहुत बड़ी फिल्म होने जा रही है।

उनकी पिछली कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।अमूमन देखा जाता है कि सलमान खान अपनी फिल्मों को फेस्टिवल के मौकों पर रिलीज करते हैं। एक था टाइगर, ईद (2012) के मौके पर रिलीज हुई थी। वहीं टाइगर जिंदा है, क्रिसमस 2017 पर रिलीज हुई थी।

अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर-3 दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। चूंकि फिल्म को लेकर बज काफी ज्यादा है, इसलिए मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज के एक हफ्ते पहले यानी 5 नवंबर से शुरू करने का फैसला किया है।

सलमान की पिछली हिट 2019 में रिलीज फिल्म दबंग-3 थी। इसने 146.11 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। इसके अलावा नवंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंतिम’ ने 39.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

हालांकि यह मूल रूप से सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म थी। इस साल रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान ने 110.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Share This Article