Advertisement

8 ट्रेनों का समय बदला

उज्जैन। रतलाम मंडल से गुजरने वाली 8 ट्रेनों के आने-जाने के समय में बदलाव किया गया है।

Advertisement

13 अगस्त से बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी बान्द्रा टर्मिनस बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) का दाहोद (05.56/05.58), मेघनगर(06.22/06.24) एवं बामनिया (06.54/06.56) बजे आगमन/प्रस्थान होगा।

7 अगस्त से गांधीनगर कैपिटल से चलने वाली गांधीनगर कैपिटल- वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22468) का रतलाम आगमन/प्रस्थान 05.10/05.15 बजे होगा।

Advertisement

11 अगस्त से गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी गांधीधाम-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20935) का रतलाम आगमन/प्रस्थान 05.20/05.25 बजे होगा ।

12 अगस्त से गांधीनगर कैपिटल से चलने वाली गांधीनगर कैपिटल-वारारणी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12941) का रतलाम 5.20/5.30 बजे एवं नागदा 6.23/6.25 बजे आगमन/प्रस्थान होगा।

Advertisement

7 अगस्त से ओखा से चलने वाली ओखा-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22969) का रतलाम 05.20/05.30 बजे एवं नागदा 06.23/06.25 बजे आगमन/प्रस्थान होगा।

9 अगस्त से गांधीधाम से चलने वाली गांधीधाम हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12937) का रतलाम 05.20/05.30 बजे आगमन/प्रस्थान होगा।

7 अगस्त से जयपुर से चलने वाली जयपुर भोपाल एक्सप्रेस (19711) का खाचरौद आगमन/प्रस्थान 06.03/06.07 बजे होगा।

बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर ट्रेन 7 से

उज्जैन। त्योहारी सीजन में बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

ट्रेन 09023 बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 4.45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.30 बजे सांगानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रतलाम एवं 3.58 बजे नागदा से गुजरेगी।

ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस से 7 और 14 अगस्त को चलेगी। ट्रेन 09024 सांगानेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल शुक्रवार को सांगानेर से 4.50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।  ट्रेन सांगानेर से 8 व 15 अगस्त को चलेगी। शनिवार को रात 12.15 बजे नागदा एवं 12.50 बजे रतलाम से गुजरेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें