शहर में ट्रैफिक जाम हुआ आम

उज्जैन। शहर में ट्रैफिक जाम होना अब आम हो गया है। हाल यह है कि कहीं भी कभी भी सड़क जाम हो जाती है। मंगलवार की दोपहर से रात तक पुराने शहर के दौलतगंज, मालीपुरा, रेलवे स्टेशन, इंदौरगेट क्षेत्र में लंबा जाम लगा रहा। ऐसी ही स्थिति दोपहर के समय जीरो पाइंट ब्रिज पर बनी। दोपहर करीब 1 बजे जाम के कारण ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चलता रहा।
इसकी वजह से सांदीपनि चौराहा से स्मार्टसिटी रोड के ३०० मीटर के हिस्से को पार करने में तीस मिनट का समय लगा। सबसे ज्यादा परेशानी उन वाहन चालकों ने बढ़ाई जो बीच-बीच में घुसते रहे। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत हुई। मंगलनाथ मंदिर और सांदीपनि आश्रम के बीच भी ट्रैफिक धीरे ही चला।
ट्रैफिक जाम की समस्या से आप हैं परेशान तो हमें दे सूचना
अगर आप भी ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं तो हमें वीडियो, फोटो के साथ सूचना भेज सकते हैं। आप जाम वाली जगह का नाम, समय लिखकर ३० सेकंड का वीडियो हमें मोबाइल नंबर 98263-11828 पर भेज सकते हैं। आपकी खबर अखबार में प्रकाशित की जाएगी और इंस्टाग्राम पर वीडियो दिखाया जाएगा।









