Advertisement

शहर में अब जाम हुआ आम

उज्जैन। निर्माण कार्य, वाहनों की बढ़ती संख्या और नियमों के उल्लंघन के कारण शहर में ट्रैफिक जाम अब आम हो गया है। हाल यह है कि छोटी और संकरी गलियों में तो जाम लग ही रहा है, बड़े रोड भी इससे नहीं बच रहे हैं।

Advertisement

गुदरी चौराहा-लोहे का पुल
गुदरी चौराहा से लोहे के पुल वाले मार्ग में दिन से लेकर रात तक निकलना मुश्किल होता है। यहां ऑटोरिक्शा की रेलमपेल के कारण दिनभर रह-रहकर जाम लगता रहता है। लोग जैसे-तैसे बचते-बचाते निकलते हैं।

प्रियदर्शिनी चौराहा फ्रीगंज : कहने को फ्रीगंज में चौड़ी सड़कें और खुले रास्ते हैं। पांच साल पहले तक यहां से आसानी से एक तरफ से दूसरी तरफ आया-जाया जा सकता है। अब हालत यह है कि यहां जाम फंसा रहता है। मंगलवार की दोपहर लोग यहां जाम में फंसे रहे।

Advertisement

भैरवगढ़ रोड: सेंट्रल जेल के पास से भैरवगढ़ जाने वाले मार्ग पर भी अब यात्री दबाव काफी बढ़ गया है। हाल यह है कि यहां भी चाहे, जब जाम लग जाता है। ई-रिक्शा-ऑटो रिक्शा के कारण व्यवस्था कभी भी अव्यवस्था में बदल जाती है।

ट्रैफिक की समस्या से आप हैं परेशान , तो हमें दे सूचना

Advertisement

अगर आप भी ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं तो हमें वीडियो, फोटो के साथ सूचना भेज सकते हैं। आप जाम वाली जगह का नाम, समय लिखकर ३० सेकंड का वीडियो हमें मोबाइल नंबर 98263-11828 पर भेज सकते हैं। आपकी खबर अखबार में प्रकाशित की जाएगी और इंस्टाग्राम पर वीडियो दिखाया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें