Advertisement

विक्रमनगर-उज्जैन के बीच 130 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन

सीआरएस निकले ट्रैक जांचने, रात तक चलेगा निरीक्षण

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन-विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के बीच डबल ट्रैक का काम पूरा हो गया है। अब जल्दी ही इस ट्रैक पर 130 की स्पीड से ट्रेन दौड़ेंगी। डबल ट्रैक और स्पीड चैकिंग के लिए मंगलवार को सीआरएस (कमिश्रर ऑफ रेलवे सेफ्टी) ने यहां का निरीक्षण किया।

पश्चिम रेलवे के सीआरएस पी. श्रीनिवास मंगलवार सुबह मुंबई से उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने पहले उज्जैन रेलवे स्टेशन का कामकाज देखा। उसके बाद स्पेशल कोच से उज्जैन-विक्रम नगर के बीच चल रहे ट्रैक दोहरीकरण और स्पीड का निरीक्षण किया।

Advertisement

प्लान के मुताबिक रात 10 बजे तक सीआरएस निरीक्षण चलेगा। विक्रमनगर तक का रेलमार्ग दोहरीकरण हाल ही में पूरा हुआ। सीआरएस इंस्पेक्शन में ट्रैक और स्पीड ओके होते ही इस रूट पर 130 प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलेगी।

ट्रैक ओके होने से कई फायदे: विक्रमनगर तक का ट्रैक ओके होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, साथ ही डबल ट्रैक होने से क्रासिंग के कारण ट्रेनों के लेट होने की समस्या भी दूर होगी। इससे इंदौर-उज्जैन के बीच रेलवे ट्रैफिक में और सुधार होगा। जो कि आने वाले सिंहस्थ में काफी सुविधाजनक साबित होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें