Popup Image
Advertisement

ट्रॉला चालक ने गौवंश को टक्कर मारी, 4 मृत

भीड़ ने ड्रायवर को इतना पीटा कि जिला अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बीती रात करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश से ट्राला लेकर इंदौर जा रहे ड्रायवर ने घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलई मेन रोड़ पर 5 गोवंश को टक्कर मारी जिनमें से 4 की मृत्यु हो गई। लोगों ने ट्रॉला चालक को पकड़कर उसकी इतनी पिटाई कर दी कि उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि पिपलई मेन रोड़ से गुजर रहे ट्रॉला क्रमांक एचपी 12 क्यू 5172 के चालक ने रोड़ पर घूम रहे 5 गोवंश को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 4 गोवंश की मृत्यु हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने ट्राला चालक कुलदीप सिंह 50 वर्ष निवासी राजपुरा हिमाचल प्रदेश को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। कुलदीप का सिर फूट गया और उसकी पीट व हाथ पैरों में डंडों से चोट के निशान आये। भीड़ में से ही किसी व्यक्ति ने पुलिस व एम्बुलेंस को भी फोन किया। पुलिस ने कुलदीप को घायल हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

मेरे मोबाइल व रुपए भी छीन लिए

जिला चिकित्सालय में उपचार करा रहे ड्रायवर कुलदीप ने बताया कि उनके ट्रक के आगे ट्रक चल रहे थे। मेरे ट्रक से एक गोवंश टकराया था जबकि अन्य गोवंश दूसरे ट्रक से टकराए थे। बावजूद इसके भीड़ ने मारपीट कर मेरा सिर फोड़ दिया। मोबाइल व 7 हजार रुपए भी छीन लिए और कपड़े फाड़ दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें