Advertisement

माधवनगर और नीलगंगा थाने से फिर दो बाइक चोरी

फिर बढऩे लगा वाहन चोरी का ग्राफ चोरों की चुस्ती पुलिस की सुस्ती पर भारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। वाहन चोरी का ग्राफ एक बार फिर से बढऩे लगा है। वाहन चोरों ने शहर में ताबड़तोड़ वारदात करना शुरू कर दिया है। चोरों की चुस्ती पुलिस की सुस्ती पर भारी पड़ रही है इसलिए हर रोज शहर सहित ग्रामीण थाना क्षेत्रों से चोर एक के बाद एक वाहनों को निशाना बना रहे हैं। इसमें से कुछ का ही अभी तक पता चल सका है, अधिकांश मामलों में पुलिस खाली हाथ है। ताजा मामले माधवनगर और नीलगंगा थाना क्षेत्र के हैं जहां से दिनदहाड़े दो बाइक चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।

मामला-1
नलिया बाखल के रहने वाले आकिब खान पिता जाकिर खान (२५) की बाइक क्रमांक एमपी १३ ईटी ३०३७ माधवनगर थाना क्षेत्र की ओरा पार्क कॉलोनी से ३० मई को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। काफी तलाशने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला तो आकिब खान ने ३ जून को माधवनगर थाने में बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

मामला-2
इसी तरह दूसरा मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है। विष्णुपुरा में रहने वाले सन्नी कुमार पिता कैलाशचंद्र गोमे (४३) की बाइक क्रमांक एमपी १३ एफएन ६९७९ को २ जून को अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। उन्होंने आसपास काफी तलाश किया लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद उन्होंने नीलगंगा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें