Advertisement

इंदौर में मिले दो कोविड पॉजिटिव

इंदौर। इंदौर में लंबे समय बाद कोविड के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक युवक है जबकि दूसरी बुजुर्ग महिला है। दोनों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। दोनों को अलग-अलग बीमारियां हैं। इनमें से महिला की अन्य बीमारियों के चलते सोमवार को मौत हो गई जबकि युवक का इलाज चल रहा है।

Advertisement

दोनों मरीज इंदौर के हैं। इनमें से युवक को दो-तीन दिनों से सर्दी खांसी थी। उसने पहले दूसरे अस्पताल में दिखाया लेकिन फर्क नहीं पडऩे पर अरबिंदो अस्पताल में दिखाया। यहां उसकी कई प्रकार की जांचें हुईं। जिनमें कोविड की पुष्टि हुई। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि- कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है जिसमें कई प्रकार की जांचें शामिल हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे तत्काल अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत ठीक है।

सीवियर सेप्टिक मरीज थी महिला

Advertisement

दूसरी महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली है। 74 वर्षीय इस महिला को किडनी की बीमारी के कारण एडमिट किया गया था। उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैशेंट थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गई। इसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को उसकी मौत हो गई। डॉ. भंडारी ने स्पष्ट किया कि उसे कोविड था लेकिन मौत का कारण किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें