Popup Image
Advertisement

श्री खाटूश्याम मंदिर में दो दिनी उत्सव आज से

उज्जैन। श्री खाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत आज से होगी। सरोज अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को पारदेश्वर महादेव मंदिर सिद्धआश्रम रामघाट में खाटू नरेश का पुष्पमालाओं से शृंगार होगा। शाम 7:30 बजे भजन संध्या होगी। तत्पश्चात शयन आरती होगी। 9 अप्रैल बुधवार सुबह 8:30 से 9:30 बजे ज्योत खीर चूरमा भोग एवं आरती का आयोजन रहेगा। तरुण मित्तल, सुरेंद्र जोशी, सुनील अग्रवाल, राजेश सारडा, विजय गोयल, संतोष शर्मा, सुधा अग्रवाल, रेखा गोयल ने भजन संध्या में शामिल होकर ज्योत का लाभ लेने की अपील की।

Advertisement

फोटोग्राफी और पटकथा लेखन प्रशिक्षण 13 से
उज्जैन। मालवा क्षेत्र के युवाओं को फिल्म क्षेत्र में आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए कलाव्योम फाउंडेशन, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश सरकार और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा अभिनय, फोटोग्राफी और पटकथा लेखन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 13 से 22 अप्रैल तक लोकमान्य तिलक महाविद्यालय में किया जाएगा। प्रशिक्षण राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फिल्म शूटिंग सेट पर जाकर फिल्म निर्माण की बारीकियों को जानने और फिल्म कलाकारों से संवाद का अवसर भी मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण 9479790461 नंबर पर किया जा सकता है।

यवतमाल के दल ने देखें ननि के प्लांट
उज्जैन। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की पंढरकवड़ा नगर परिषद के दल ने नगर निगम के प्लांट का मुआयना किया। उन्होंने क्लॉथ टू पेपर प्लांट, बायो मेथेनाइजेशन प्लांट, सीएंडडी प्लांट, फूलों से अगरबत्ती बनाने के प्लांट, सदावल एसटीपी प्लांट, सुरसा एसटीपी प्लांट, एवं गोंदिया स्थित कचरे से खाद बनाने के प्लांट का अवलोकन किया। नगर परिषद टीम की सदस्य कल्याणी सौढके ने नवाचारों की जानकारी दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें