Advertisement

वाहन दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, 2 घायल

उज्जैन। दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में दो युवकों की मृत्यु हो गई और दो घायल हुए। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया है। अमरसिंह पिता रणजीत सिंह 54 वर्ष निवासी कड़थली नरवर अपने भाई जोजनसिंह के साथ गमी के कार्यक्रम में शामिल होने घट्टिया गया था।

Advertisement

वहां से दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे तभी जम्बूरा के पास बाइक फिसलकर रोड़ डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अमनसिंह की मृत्यु हो गई जबकि उसका भाई जोजनसिंह घायल हुआ।

इसी प्रकार सूरज पिता सजनसिंह 15 वर्ष निवासी इंदौर बीती रात ठेकेदार बंटी पिता मानसिंह 28 वर्ष निवासी पंपेल इंदौर के साथ बाइक से उज्जैन तरफ आ रहा था तभी पंथपिपलई के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सूरज की मृत्यु हो गई जबकि बंटी का उपचार जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें