खबर का असर…चरक अस्पताल में लगे 25 नए कूलर मरीजों को राहत

खुद के पंखे-कूलर लगाने की जरूरत नहीं रहेगी
उज्जैन। तेज गर्मी में चरक अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब खुद के पंखे-कूलर लगाने की समस्या से मुक्ति मिल गई है। प्रशासन ने शनिवार को 25 नए कूलर लगाएं हैं। अक्षरविश्व ने मरीजों की समस्या को 23 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें परेशान मरीज खुद के निजी पंखे-कूलर लगाकर गर्मी से मशक्कत कर रहे थे।
सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 25 नए कूलर स्थापित कर दिए गए हैं। डॉ. पटेल के मुताबिक अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल के भीतर और आसपास के परिसर में चौबीस घंटे निरंतर साफ-सफाई होगी, ताकि संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।
एजेंसी पर 50 हजार का जुर्माना, नई पुलिस चौकी स्थापित
गौरतलब है कि गुरुवार की रात कलेक्टर रौशनकुमार ने भी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। उन्हे रात मेें ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स यूनिफॉर्म में नहीं मिले। कुछ सो रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। चरक भवन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अस्पताल परिसर में संचालित संजीवनी आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा (108) के कक्ष में अब स्थायी पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है।









