Popup Image
Advertisement

‘घर आकर सब बताऊंगा…’ लेकिन नहीं लौटा युवक, तीन दिन बाद मिली लाश

परिवार को किया था आखिरी फोन, कहा था- “मेरे साथ धोखा हुआ है”

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शहर का एक युवक अपनी महिला मित्र का जन्मदिन मनाने रीवा गया था। तीन दिन बाद गुरुवार को युवक की बीना में लाश मिलने की खबर परिजनों को मिली है। घटना कैलाश एंपायर मक्सी रोड निवासी अरमान पिता स्व. राकेश पंवार (21) के साथ हुई है। अरमान की सोशल मीडिया पर रीवा की किसी युवती से दोस्ती हुई थी। अरमान के छोटे भाई आर्यन ने बताया कि अरमान ने लडक़ी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए रीवा जाने की बात कही। परिजनों के मना करने पर भी 15 जून को वो रीवा के लिए रवाना हुआ और 16 को रीवा पहुंच गया।

Advertisement

थाने में रिपोर्ट लिखा रहे थे मिली मौत की सूचना

आर्यन ने बताया कि 17 को अरमान नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। दिनभर फोन लगाने का प्रयास किया। आज गुरुवार को वे गुमशुदगी दर्ज कराने चिमनगंज थाने पहुंचे थे, उसी वक्त उन्हें बीना से किसी का फोन आया है कि अरमान की लाश यहां मिली है। ट्रेन से गिरने पर उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों ने चिमनगंज पुलिस को मामले की जानकारी दी और बीना के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

मेरे साथ धोखा हुआ, लौट रहा हूं:

आर्यन ने बताया कि 16 जून को रीवा पहुंचने के बाद अरमान ने फोन लगाकर कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है। बाकी बात उज्जैन आने पर बताउंगा। उसने वहां से 16 को ट्रेन से रवाना होने और 17 को उज्जैन पहुंचने की बात कही। इसके बाद अरमान का फोन बंद हो गया। फिर बात नहीं हो पाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें