Advertisement

ढोल बजाने जा रहा था पत्थर से टकराकर अस्पताल पहुंच गया

उज्जैन। ढोल बजाने के लिए नागझिरी जा रहा युवक अंधेरे में पत्थर से टकराकर घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस की मदद से तुरंत चरक अस्पताल लाया गया जहां उसके सिर में टांके लगाने पड़े। 20 वर्षीय घायल का नाम धर्मेंद्र पिता राधेश्याम जाट निवासी शंकरपुर (पंवासा) है। वह ढोल बजाने का काम करता है।

Advertisement

उसने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे वह ढोल बजाने के लिए बाइक से नागझिरी जा रहा था। गरोठ रोड पर सडक़ पर बड़ा पत्थर पड़ा था जो अंधेरे के कारण उसे दिखाई नहीं दिया जिससे टकराकर वह घायल हो गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उसे तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां उसके सिर में 10 टांके लगाने पड़े।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें