पाइप लाइन मेंटनेंस के कारण कल शहर में नहीं होगा जलप्रदाय

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहरवासियों को शनिवार को पानी नहीं मिलेगा। नगर निगम से जारी सूचना के मुताबिक शुक्रवार को पाइप लाइन में मेंटेनेंस के कारण शनिवार को जलप्रदाय नहीं होगा। गंभीर बांध से आने वाली राइजिंग मेन पाइपलाइन और गंभीर बांध सबस्टेशन पर विद्युत संबंधी कार्यों के लिए वाटर पंपिंग का काम बंद रहेगा। शुक्रवार को शहर की टंकियां नहीं भरी जाएंगी। इस कारण जलप्रदाय नहीं होगा। जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि जरूरी मैंटेनेंस के कारण शटडाउन किया है।

हमारे पास भरपूर पानी, फिर भी झेलना पड़ेगा जलसंकट
इन दिनों हमारे पास भरपूर पानी है। गंभीर बांध अपनी फुल क्षमता 2250 मिलियन क्यूबिक फीट भरा है। उंडासा और साहिबखेड़ी तालाब में 15 मिलियन क्यूबिक फीट है और तालाब ओपरफ्लो हो रहे हैं। लेकिन कुप्रबंधन के कारण त्योहार पर जलसंकट झेलना पड़ेगा।









