Popup Image
Advertisement

मां से चिल्लाकर बात की तो बेटे ने पिता को पीटा

उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा में पिता के साथ उसके ही बेटे ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक फरियादी हरिराम पिता मुन्नाजी बागरी (५०) बुधवार को खेत पर बने घर के बाहर अपनी पत्नी से कुछ बात कर रहा था तभी हरिराम का बेटा गोविंद आया और बोला कि मेरी मां से चिल्लाकर क्यों बात कर रहे हो। इसी बात को लेकर उसने पिता के साथ गाली-गलौच की। जब पिता ने गाली देने से रोका तो कान्हा ने लकड़ी से मारपीट की जिससे हरिराम को सिर में चोट लगी। इसके बाद कान्हा ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में महिदपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें