Popup Image
Advertisement

मोबाइल जमा करते वक्त हीरा जड़ा मंगलसूत्र उड़ा ले गए बदमाश

उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में बदमाश सक्रिय हो गए हैं। शनिवार मोबाइल जमा करते कतार में से एक मुंबई की एक महिला दर्शनार्थी का मंगलसूत्र चोरी होने की घटना हुई है। मंगलसूत्र में हीरे का पेंडल भी लगा था। अब महाकाल पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाश का सुराग तलाश रही है।

Advertisement

मुंबई के बोरीवली ईस्ट के रहने वाले उदय सकवाल पत्नी और बेटी के साथ महाकाल दर्शन करने आए थे।। शनिवार को मंदिर में प्रवेश करने के बाद जब परिवार मोबाइल लॉकर में जमा करने के लिए कतार में लगा था, उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। मंगलसूत्र में हीरे का पेंडल लगा होना बताया गया है। मंगलसूत्र गायब होने पर आसपास तलाश की गई और मंदिर कर्मचारियों को सूचना दी गई। बाद में परिवार ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। परिसर के अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement

पहले भी तीर्थ क्षेत्र में हो चुकी हैं वारदातें
पूर्व में भी तीर्थ क्षेत्र में कई वारदातें हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में ही सामान चोरी की कई वारदातें हुई हैं। इसके अलावा 5 अक्टूबर को रामघाट पर पूजन के दौरान तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी होने की वारदात हुई थी। रामघाट पर अनुपमा पति कैलाश नारायण गुप्ता उम्र 51 वर्ष निवासी अणु परिसर कंचन विहार के गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी। इसके अलावा अनामिका पति अनिल मिश्रा निवासी कंचन विहार के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इसी प्रकार दुर्गा कालोनी निवासी महिला के गले से भी चेन चोरी हुई थी। वहीं हरिहर मिलन की सवारी के दौरान 3 नवंबर को ऋषभ पुत्र संजय कुमार कंसल उम्र 27 वर्ष निवासी कंसल ट्रेडर्स पल्सानिया रोड नसीराबाद अजमेर राजस्थान की चेन चोरी हुई थी। इन सभी मामलों में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें