Advertisement

सिंहस्थ 2028 को लेकर चौड़ीकरण का काम शुरू

चौड़ीकरण ….कोयला फाटक से निजातपुरा,बियाबानी से तेलीवाड़ा तक निगम ने तोडऩा शुरू किया

भवन स्वामी भी अपने साधनों से तोड़ रहे हैं मकान

15 मीटर चौड़ी होगी सडक़ें

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। आगामी सिंहस्थ को देखते हुए प्रशासन द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार नगर निगम ने सडक़ चौड़ीकरण अभियान का श्रीगणेश कर दिया है। नगर निगम की ओर से भवन और दुकान मालिकों को सप्ताहभर के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसमें कहा गया था कि जो निशान लगाए गए हैं, उसके अनुसार सडक़ें चौड़ी की जाएंगी।

बेहतर यही है कि मकान और दुकान मालिक निशान के आधार पर अपना हिस्सा तोड़ दें। यदि ऐसा नहीं होता है तो नगर निगम द्वारा तुड़ाई कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।मार्ग चौड़ीकरण के क्रम में नगर निगम ने निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश पर कोयला फाटक से निजातपुरा, इंद्रप्रस्थ टॉवर तक एवं बियाबानी चौराहे से लेकर तेलीवाड़ा तक चौड़ीकरण की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

Advertisement

इस कार्रवाई के अंतर्गत निगम अमले ने कोयला फाटक से निजातपुरा स्थित आनंद भवन तक सडक़ के दोनों और की शासकीय दीवार को तोडऩा शुरू किया। इसके साथ ही कोयला फाटक से इंद्रप्रस्थ टॉवर तक नागरिकों से स्वयं भवनों के चिन्ह भाग को तोड़े जाने की मुदानी करवाई जा रही है जिससे नागरिकों को असुविधा ना हो तथा चौड़ीकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा सके।

इसी के साथ बियाबानी चौराहे से लेकर तेलीवाड़ा चौड़ीकरण मार्ग पर नगर निगम द्वारा मुनादी भी करवाई गई जिसके क्रम में भवन स्वामियों द्वारा स्वयं चौड़ीकरण अंतर्गत चिन्हित किए गए मार्किंग अनुसार मकानों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की। निगम सभापति कलावती यादव एवं निगम आयुक्त आशीष पाठक ने चौड़ीकरण मार्ग में प्रभावित होने वाले नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निगम द्वारा लगाए गए निशान अनुसार अपने भवन के प्रभावित होने वाले भाग को स्वयं हटाना आरंभ कर दें, ताकि चौड़ीकरण की कार्रवाई सुगमता पूर्वक समय पर हो सके।

Advertisement

नागरिकों की सुविधाओं एवं आगामी सिहंस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार सुलभ परिवहन के लिए शहर में विभिन्न मार्गो का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत निगम द्वारा कोयला फाटक से छत्रीचौक तक तथा बियाबानी चौराहे से छोटी रपट तक चौड़ीकरण का कार्य आरंभ किया गया। प्रथम चरण में बियाबानी से तेलीवाड़ा तक तथा कोयला फाटक चौराहे से इंद्रप्रस्थ टॉवर तक के भवन स्वामियों को चिन्हित किए गए भाग तक भवनों को स्वयं तोडऩे के लिए सूचना पत्र जारी किए गए है।

उक्त कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी राकेश वास्कले, कार्यपालन यंत्री साहिल मेदावाला, उपयंत्री राजेंद्र रावत, मुकुल मेश्राम, श्वेता सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें