Advertisement

महामंडलेश्वर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

ज्ञानदास बोले… मामला हनीट्रेप और ब्लैकमेलिंग का

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सदावल रोड स्थित दादूराम आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में महिला ने आवेदन देकर महामंडलेश्वर पर कार्रवाई की मांग की वहीं महामंडलेश्वर का कहना है कि पूरा मामला हनीट्रेप और ब्लैकमेलिंग का है। महाकाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ज्ञानदास महाराज ने बताया कि महिला से सोशल मीडिया के जरिए परिचय हुआ, वह कथित भाई मनीष राठौर के साथ आश्रम में आती थी। महिला ने बताया था कि हम सनातन के लिये काम कर रहे हैं। फिर महिला से व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत का दौर शुरू हुआ। महिला उधार पैसे मांगने लगी।

Advertisement

उत्तराखंड यात्रा पर ले गई

ज्ञानदास महाराज ने बताया कि महिला ने उन्हें बताया था कि मेरे पास बहुत जमीन है। उत्तराखंड यात्रा पर चलो, खर्च मैं वहन करूंगी। यात्रा से आने पर महाराज से कहा जमीन की फसल नहीं आई है। आने पर रुपए लौटा दूंगी। बाद में फिर उधार रुपए मांगे। मनीष राठौर व महिला ने भोजन पर अपने घर बुलाया। भोजन के बाद सुध-बुध खो जाने पर महाराज के साथ अश्लील फोटो बना लिए फिर फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे।

Advertisement

गुप्त विवाह कर, 25 लाख रुपए मांगे

ज्ञानदास बताते हैं कि उन्होंने 5 मई 2026 को ब्राह्मण व पांच लोगों के समक्ष शादी की रस्म मंदिर में पूरी की। मैंने होश हवास में कभी उक्त महिला के साथ संबंध नहीं बनाए। कुछ दिनों बाद महिला ने कहा कि मैं आपकी पत्नी हूं मुझे मेरा हिस्सा दो। 25 लाख रुपए देकर मामला खत्म कर लो। रुपए देने से मना करने पर धमकाने के लिए भेड़ाघाट भी ले गए।

रुपए नहीं दिए तो राजा रघुवंशी बना देंगे

महाराज ने बताया कि 7 जुलाई को मेरी तबीयत खराब थी। इलाज चल रहा था। वहां महिला ने कहा कि मकान की रजिस्ट्री कर दो। गाड़ी में जबरदस्ती बैठ गई। उसके प्रेमी ने मारपीट की और बोला पैसे नहीं दिये तो राजा रघुवंशी बना देंगे और प्रेगनेंसी की रिपोर्ट दिखाकर डराने लगे।

महिला के परिजन बोले… पुलिस मिली हुई

इस संबंध में पीडि़ता से संपर्क का प्रयास किया गया तो उनके किसी परिजन ने फोन रिसीव किया। उनका कहना था कि पीडि़ता की तबीयत खराब है। बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। महाकाल थाने की पुलिस महाराज से मिली हुई है। पीडि़ता द्वारा पुलिस अफसरों के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।

पुलिस बोली… जांच जारी है

दोनों आवेदन की जांच कर रहीं एसआई नेहा सिंह ने बताया कि महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था। बयानों के लिए महिला को थाने बुलाया लेकिन वह नहीं आईं। ज्ञानदास महाराज के आवेदन पर उनको थाने बुलाया गया। उन्होंने महिला से शादी, रुपए के लेनदेन आदि के साक्ष्य दिखाए थे। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें