महिला की जहर खाने से मौत

उज्जैन। रविवार रात एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका का नाम राधा पिता महेश सोलंकी उम्र 38 साल निवासी शिवांस वैली देवास रोड है। राधा ने अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर जहर खा लिया था। महिला का पति महेश मजदूर है। घटना के वक्त घर पर परिजन नहीं थे। पड़ोसी उसे एसएस अस्पताल में भर्ती कर गए। रविवार रात को इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।

सागर के श्रमिक की सर्पदंश से मौत
उज्जैन। सोयाबीन काटते वक्त एक श्रमिक को सांप ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम तिलकराम पिता लक्ष्मण उम्र 28 साल निवासी सागर है। तिलक राम अपने करीब 15 साथियों के साथ सोयाबीन कटाई के लिए आया हुआ था। रविवार दोपहर को ये लोग नलखेड़ा के पास ग्राम बिसैली में सोयाबीन काट रहे थे। तभी तिलकराज को सांप ने डंस लिया। उसे तुरंत चरक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।








