Advertisement

मध्यप्रदेश सरकार से मिली 80 करोड़ की पहली मंजूरी

दुनिया का पहला वीर भारत संग्रहालय जल्द लेगा आकार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मध्यप्रदेश सहित देश और दुनिया का पहला और अनूठा वीर भारत संग्रहालय जल्द आकार लेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 80 करोड़ रुपए का पहला बजट मंजूर कर दिया है। अगले माह अक्टूबर से इसका काम शुरू होने की संभावना है।

उज्जैन में रियासत काल के कोठी पैलेस को वीर भारत संग्रहालय का रूप देने की योजना है। 80 करोड़ की राशि मिलने से सबसे पहले कोठी पैलेस का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अगले हफ्ते संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव सहित अधिकारियों के उज्जैन आने की संभावना है, जिसमें योजना का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा और योजना को आकार देने पर मंथन होगा। संभावना है कि अक्टूबर माह में काम शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement

कोठी पैलेस को संग्रहालय का रूप देना बड़ी चुनौती

कोठी पैलेस सौ साल से ज्यादा पुराना है और आज भी राजसी वैभव का अहसास कराता है। इसकी बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। इस कारण इसे संग्रहालय का रूप देना बड़ी चुनौती भी है। भवन आकार लेने के बाद ही इसमें भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण सहित देश के महानायकों के इतिहास को समाहित किया जा सकेगा।

Advertisement

50 हजार साल पुराना इतिहास होगा सजीव…

यह संग्रहालय दुनिया का सबसे अनूठा।इसलिए होगा, क्योंकि देश के महानायकों का जीवन चरित्र इसमें खूबसूरती के साथ सहेजा जाएगा। भगवान श्रीराम की 96 पीढिय़ों सहित वैदिक, उत्तर वैदिक के नायकों का चित्रण भी इसमें किया जाएगा। करीब 136 साल पुराने कोठी पैलेस को संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक और संग्रहालय के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी इस योजना को आकार दे रहे हैं। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें