Advertisement

सल्फास खाकर युवक ने दी जान

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया। पिपलोन निवासी नारायण पिता चेनसिंह सौंधिया ने घर में सल्फास खा ली।

Advertisement

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। उसके साले मांगूसिंह ने बताया कि नारायण खेती करता था। उसके दो बच्चे हैं। आत्महत्या किन कारणों से की इसकी जानकारी नहीं है।

शराब पीकर घर में गिरा खून बहा और चल बसा

Advertisement

उज्जैन। देसाई नगर में रहने वाला शराब पीने का आदी व्यक्ति नशे की हालत में घर में गिर गया। बेटा घर पहुंचा तो घर में खून फैला देखा। तत्काल अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
देसाई नगर निवासी मनीष पिता नानूराम मिमरोट पुताई का काम करता था और शराब पीने का आदी था।

बेटे जय ने बताया रात 11 बजे घर पहुंचा तो पिता को जमीन पर पड़ा देखा। आसपास खून फैला था। उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल गया। तीन अस्पतालों में चैक कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जय ने बताया कि उसके पिता घर में अकेले थे। दो दिन पहले नानी की मृत्यु होने पर मां वहां गई थीं और छोटा भाई मेला देखने गया था। उसने बताया कि संभवत: गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें