Advertisement

डीपी में तार जोड़ रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौत

उज्जैन। ग्राम बाढ़कुम्मेद थाना नरवर में रहने वाला युवक शनिवार को खेत पर बनी डीपी में तार जोड़ रहा था तभी करंट की चपेट में आया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

रतनलाल पिता देवीलाल अग्रवाल 36 वर्ष निवासी बाढ़कुम्मेद खेत पर मोटर चालू करने के लिये पास ही लगी टीपी में तार जोडऩे गया था उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

रतनलाल के पिता खेत पर ही चाय बना रहे थे। उन्होंने घटना देखी और ग्रामीण की मदद से बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रतनलाल खेती करता था और उसके चार बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें