ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैर कटे

उज्जैन। दुर्गेश सिंह पिता कृष्णा (22) निवासी रेतीमंडी आगर नाका गुरुवार दोपहर कचरा-बाटल बीनने अलकापुरी स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। यहां ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर घायल दुर्गेश को लोगों ने चरक अस्पताल पहुंचाया, वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। स्टाफ ने काफी मशक्कत के बाद चिमनगंज थाना पुलिस की मदद से उसके परिजन की तलाश की।
ननि वाहन टक्कर मारते दुकान में घुसा
उज्जैन। शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे नगर निगम का तेज रफ्तार वाहन अंकपात मार्ग स्थित मीणा समाज धर्मशाला के बाहर ठेले व बाइक को टक्कर मारते दुकान में घुस गया। आसपास के लोग घरों से निकले। लोगों ने बताया कि नगर निगम के वाहन की चपेट में आकर बाइक क्षतिग्रस्त हुई है साथ ही दुकान की दीवार भी टूटी है। घटना में दो लोगों को मामूली चोट भी आई हालांकि यह लोग अस्पताल नहीं पहुंचे। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि अभी तक दुर्घटना की सूचना थाने को नहीं मिली है।









