Advertisement

महाकाल लोक के सामने पार्किंग में युवक का उत्पात

उज्जैन। शुक्रवार रात एक युवक महाकाल लोक के सामने स्मार्ट पार्किंग में पहुंचा और यहां रखे आग बुझाने के सिलेण्डर खोलकर हवा में उड़ा दिये। युवक की हरकत देखकर सिक्युरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ा व महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने बताया कि युवक का नाम हर्ष तांबे है और वह सागर का रहने वाला है। हर्ष अकेला उज्जैन दर्शन करने आया था।

Advertisement

रात में वह महाकाल लोक के सामने स्थित स्मार्ट पार्किंग में पहुंचा और यहां रखे आग बुझाने के सिलेण्डर खोलकर हवा में उड़ा रहा था। उसने तीन सिलेण्डर खाली कर दिये। हर्ष की हरकतें संदिग्ध थीं। गाड्र्स ने उसे पकडक़र थाने पहुंचाया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता बताया। उसके परिजनों से संपर्क किया तो पता चला हर्ष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और घर से भागकर यहां आया है। थाने में भी हर्ष ने चलती कूलर में डंडा डाल दिया व पागलपन की हरकतें कर रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें