Advertisement

ट्रेन पकडऩे के प्रयास में प्लेटफार्म पर गिरे युवक की मौत

उज्जैन। चंद्रावतीगंज स्टेशन पर ट्रेन से गुजरात जाने के लिये पहुंचा युवक लास्ट टाइम ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने के कारण दौडक़र दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहा था तभी फिसलकर गिरा और सिर में गंभीर चोंट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

आकाश पाठक पिता हरीश पाठक 28 वर्ष निवासी पिपलोदा द्वारकाधीश थाना नरवर जियो कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था। उसके पिता हरिश पाठक ने बताया कि आकाश की सगाई 7 माह पहले हुई थी और वह उसके होने वाले ससुर को लेने गुजरात जाने के लिये चंद्रावतीगंज स्टेशन पहुंचा था।

टिकिट खरीदने के बाद वह ट्रेन का इंतजार कर रहा था तभी एनाउंसमेंट हुआ कि ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म पर आ रही है। यह सुनकर आकाश ने दौडक़र दूसरे प्लेटफार्म पर जाने का प्रयास किया तभी उसका पैर फिसला जिससे सिर में गंभीर चोंट आई। उसे तत्काल अस्पताल लेकर गये जहां से उज्जैन रैफर किया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिश पाठक ने बताया कि आकाश उनका इकलौता पुत्र था और नरवर में नौकरी करता था। कुछ माह बाद ही उसका विवाह होने वाला था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें