वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बीती रात मक्सीरोड़ कोल्ड स्टोर के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई। पंवासा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

हाकम पिता छीतूलाल 40 वर्ष निवासी हरन्याखेड़ी नरवर गुरूवार को अपने दोस्त राकेश निवासी बोडानी के साथ बाइक से मक्सीरोड़ स्थित कोल्ड स्टोर में काम करने आया था। रात करीब 11 बजे बाद हाकम बाइक से घर लौट रहा था तभी कोल्ड स्टोर के सामने उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।
दुर्घटना में हाकम की मृत्यु हो गई। पंवासा पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर परिजनों को सूचना दी। भाई तेजाराम ने बताया कि हाकम की तीन बेटियां हैं, उसकी पत्नी करीब 4 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। हाकम हम्माली करता था। उसके दोस्त राकेश का मोबाइल भी बंद है।









