Popup Image
Advertisement

Youtuber एल्विस यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दर्ज किया मुकदमा

यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी सामने आई है. कोबरा कांड केस के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम सामने आया है. ईडी का लखनऊ जोनल ऑफिस जल्द ही एल्विश से पूछताछ की तैयारी कर रहा है. 2 नवंबर को नोएडा में दर्ज मामले को आधार बनाते हुए मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

Advertisement

यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोबरा कांड केस के बाद वो एक बार फिर हेडलाइंस में हैं. ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. ईडी उनके पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में जांच कर सकती है.

17 मार्च को यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं. लेकिन अब ईडी उन पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है. वहीं यूट्यूबर की ओर से मामले में अब तक कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. जेल से बाहर आने के बाद एल्विश ने खुद को बेकसूर बताया. यूट्यूबर का कहना है कि उनकी सक्सेस कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है. इसलिये उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें