Advertisement

आधी रात को बदमाशों ने पड़ोसी के घर एसिड फेंका, गाड़ी-टीवी और घरेलू सामान भी तोड़ा

रोकने पर घर की महिलाओं पर हमला, बुजुर्ग मां-बेटी और पोता-पोती को घायल किया

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कंचनपुरा में बुधवार रात को बदमाशों ने पड़ोसी के घर पर पत्थर फेंके, एसिड से हमला किया और रोकने आई बुजुर्ग मां-बेटी और पोता-पोती को घायल कर दिया। विवाद का कारण रंजिश है। बदमाश करीब एक घंटे तक उत्पात मचाते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो बदमाशों को मौके से ही पकड़ा है। इनमें से एक नाबालिग है।

घटना बुधवार रात करीब 12.30 से 1 बजे के बीच की है। कंचनपुरा निवासी आईटीआई कर्मचारी भागीरथ रायकवार नाइट ड्यूटी पर था। पीछे से पड़ोसी परिवार को नाबालिग किशोर, परिवार का दामाद गोलू उर्फ पप्पू (28) निवासी ढांचा भवन ने अपने 8-10 साथियों के साथ भागीरथ के घर हमला कर दिया। उस वक्त घर में भागीरथ की 23 वर्षीय बेटी पूजा और 75 वर्षीय मां भगवती बाई (पूजा की दादी) थे। बदमाशों ने पहले मौके पर ही शराब पी। फिर खाली बोतलों में एसिड भरकर घर पर फेंकते रहे। दरवाजा तोड़ दिया। बदमाशों ने पथराव किया और घर के बाहर रखी मोपेड़ गाड़ी तोड़ दी। पूजा और भगवती बाई ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा।

Advertisement

राजीनामे को लेकर किया हमला
भागीरथ रायकवार और उनके पड़ोसी दिनेश रायकवार के परिवार के बीच करीब दो साल पहले भी विवाद हो चुका है। मामला कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में भी आरोपी दिनेश रायकवार का परिवार है। इस कारण वे हर बार कोर्ट तारीख के पहले भागीरथ रायकवार के परिवारजनों को राजीनामा के लिए धमकाते हैं। इस बार भी उन्होंने परिवार पर हमला कर दिया।

बुआ और भाई को बुलाया
घटना से घबराई पूजा ने अपने बुआ उषा और चचेरे भाई भरत को फोन लाकर बुलाया तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटा। इस दौरान उन्होंने घर के अंदर टीवी आदि अन्य सामान भी तोड़ दिया। इसी बीच मौके पर पहुंची 112 मोबाइल ने मौके से गोलू और उसके नाबालिग साले को पकड़ा और माधवनगर पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी बदमाश मौका देख भाग खड़े हुए। घटना में पूजा, भगवती बाई, उषा और भरत को भी चोंटे आई हेैं। चरक अस्पताल में इनका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

थाने में भी हंगामा किया
गुरुवार सुबह गोलू की पत्नी माधव नगर थाने में भी हंगामा करती रही। वो सुबह अपने पति से मिलने के लिए पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता करती रही। टीआई गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि मामले में दो लोगों को राउंडअप किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें