आम रस से बाबा महाकाल का किया अभिषेक

उज्जैन। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को भगवान महाकाल का आम के रस से अभिषेक किया गया। इस दिव्य पल के साक्षी बन दर्शनार्थी भी धन्य हो गए। उन्होंने जय महाकाल और हर-हर महादेव का जयघोष किया। गर्भगृह को मोगरे की कलियों से सजाया गया।

Advertisement
श्रद्धालुओं ने भेंट किए कैंपर: इधर, श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध हो इसलिए कनाडा के भक्त अनिश गोयल ने 100 नग पानी के कैंपर एवं कनाडा के ही अन्य भक्त केतन त्रिवेदी ने भी 100 नग पानी के कैम्पर मंदिर को भेंट किए। मंदिर प्रबंध समिति ने दानदाताओं का सम्मान किया।
Advertisement









