Popup Image
Advertisement

इंदौर रोड पर हादसा… बाइक अनबैलेंस होने से गिरी महिला डिवाइडर से टकराई, मौत

महाकाल दर्शन के लिए आ रही थीं उज्जैन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए इंदौर से अपने भतीजे के साथ उज्जैन आ रही महिला बाइक का बैलेंस बिगडऩे से गिरकर सीमेंटेड डिवाइडर से टकरा गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार यूपी के ललितपुर की रहने वाली 55 वर्षीय राजकुमारी पति सत्यनारायण साहू अपनी बहन के घर इंदौर आई थीं। उन्हें भगवान महाकाल के दर्शन करने की इच्छा थी इसलिए वह शनिवार सुबह 6.30 बजे अपनी बहन के बेटे रितिक पिता लालाराम साहू के साथ बाइक से उज्जैन आ रही थीं तभी रास्ते में टोल के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे पीछे बैठीं राजकुमारी नीचे गिर गईं और उनका सिर वहां पड़े सीमेंटेड डिवाइडर से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक के पीछे-पीछे उनके दामाद रामू साहू निवासी भवानीनगर (इंदौर) भी आ रहे थे। दुर्घटना के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रितिक को चोट नहीं लगी। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

इधर, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

उज्जैन। भैरवगढ़ क्षेत्र में उन्हेल रोल पर काम कर शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बलराम पिता सिद्धू (40) निवासी उन्हेल चौराहा, भैरवगढ़ है। वह शुक्रवार को घर पर बिना बताए उन्हेल रोड पर मजदूरी करने गया था।

Advertisement

शाम करीब 7 बजे वह काम से बाइक से वापस घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से उसे तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह विवाहित था और उसके चार बच्चे हैं। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें