Advertisement

उज्जैन : तीन लोगों ने फांसी लगाई और एक व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

उज्जैन। तीन लोगों ने अलग-अलग कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि एक व्यक्ति ने जहर खाकर खुदकुशी की। सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है। मनीष उर्फ रिंकू पिता माधवसिंह परमार 30 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर थाना नीलगंगा ने बेडशीट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके पिता माधव सिंह और भाई महेन्द्र ने मनीष का शव फंदे पर लटका देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी।

Advertisement

वहीं राजू पिता भंवरलाल 45 वर्ष निवासी कमल कालोनी ने शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया जिसके बाद फांसी लगा ली। वहीं किशन पिता मुरली प्रजापत 24 वर्ष निवासी ढाबला रेहवारी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की जबकि राधेश्याम पिता नंदा 50 वर्ष निवासी खोकरी थाना उन्हेल ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इन प्रकरणों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें