Advertisement

उज्जैन : महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात, अपराधियों की धरपकड़ शुरू

कल बड़े गणेश गली में दो पक्षों में हुई थी मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद हुई तीखी प्रतिक्रिया…

Advertisement

आए दिन फूल प्रसादी दुकानदारों के बीच होता है विवाद

उज्जैन। मंगलवार को महाकाल मंदिर क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले थे। एक दुकानदार पर ब्लेड से हमला भी कर दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कल शाम से ही पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और अपराधी तत्वों की धरपकड़ शुरू कर दी हैं।

Advertisement

श्रावण मास में श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आगमन देशभर से हो रहा है। इस बीच फूल प्रसादी आदि सामग्री की बिक्री भी बढ़ गई है। मंदिर के आसपास कई दुकानें लगी हुई है। इन दुकानदारों के बीच प्रतिस्पर्धा चलती रहती हैं।

Advertisement

बड़े गणेश मंदिर की गली में नानूराम फूल प्रसादी की दुकान लगाता है। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे उसकी दुकान के सामने दो युवक श्रद्धालुओं को तिलक लगा रहे थे। नानूराम ने रोका तो विवाद करने लगे दोनों पक्ष भिड़ गए। युवकों ने नानूराम पर ब्लेड से हमला कर दिया।

उसे परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने भूपेंद्र, रवि और राजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इधर प्रशासन आज बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अवैध रूप से लगी दुकानों को हटाएगा।

कुछ वर्ष पहले 200 के बांड ओवर भरवाए गए थे

टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी तिलक, फूलमाला कंठी आदि मंदिर क्षेत्र में बेच रहे हैं। कुछ साल पूर्व हत्या की घटना के बाद 200 से बांडओवर भरवाए गए थे। ये बदमाश पुलिस सूची में हैं। समय-समय पर इन पर कार्रवाई भी होती हैं। लेकिन सजा एक को भी नहीं हो पाई हैं।

नशेड़ी और जेबकट घूमते रहते हैं

महाकाल मंंदिर के सामने से लेकर हरसिद्धि मंदिर तक पूरे क्षेत्र में अपराधी तत्व घूमते रहते हैं। इनमें कई गांजा सहित अन्य नशा करते हैं। इसके अलावा समीप ही कहारवाड़ी क्षेत्र में नशे का कारोबार भी होता है। यहां पर झिंझर बेचने वाले पकड़ा भी चुके हैं।

मंदिर क्षेत्र में हत्या तक हो चुकी है

मंगलवार को जिस तरह की घटना हुई इससे श्रद्धालु भी दहशत में आ गए थे। कुछ वर्ष पूर्व मंदिर के समीप ही धार्मिक तस्वीर बेचने वाले ने एक युवक की हत्या कर दी थी। यह घटना भी श्रावण मास में ही हुई थी। एक माह पूर्व हरसिद्धि चौराहा पर एक दुकानदार पर बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया था और एक युवक को चाकू मार दिया था। कुछ दिन पूर्व दो पक्ष मंदिर के आसपास ही पत्थरबाजी कर रहे थे। जबकि थाना कुछ कदम की दूरी पर ही है। इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

पूरे क्षेत्र में लगी है फूल प्रसादी की दुकानें

पहले मंदिर के आसपास सीमित क्षेत्र में ही फूल प्रसादी की दुकानें लगी थी। अब ये पूरे क्षेत्र में ही फैल गई है। महाकाल मंदिर के सामने, बड़ा गणेश मंदिर की गली, महाकाल थाने और हरिसिद्धि मंदिर के सामने सहित रामघाट मार्ग, कर्कराज मंदिर जाने वाले रास्ते और नए पार्किंग स्थलों के आसपास भी दुकानें लगाकर बैठे हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा तिलक लगाने वाले भी पूरे क्षेत्र में घूमते रहते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें