Advertisement

उज्जैन: महिला से पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म….

किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में…

Advertisement

मंगल नगर में महिला से पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म….

उज्जैन।मंगल नगर में रहने वाली 19 वर्षीय विवाहिता के साथ पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। चिमनगंज पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मंगल नगर में रहने वाली 19 वर्षीय विवाहिता के पति के दोस्त आकाश पाडलिया निवासी मंगल कालोनी का घर में आना जाना था। पति मोबाइल नहीं रखता इस कारण वह आकाश पाडलिया के मोबाइल पर फोन लगाकर पति से बात कर लेती थी।

Advertisement

मई माह में आकाश विवाहिता के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर प्यार का इजहार करते हुए साथ रखने की बात कही। महिला ने इसका विरोध किया तो आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम देने के साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पति के साथ माकड़ोन में रहने वाले ससुर के घर चली गई।

10-15 दिन पहले ही वह वापस मंगल नगर आ गई तो आकाश पाडलिया 14 जुलाई की रात 10 बजे फिर उसके घर पहुंचा। इस दौरान घर में कोई नहीं था जिसका फायदा उठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाली मामी आ गई जिन्हें देखकर आकाश दूसरे दरवाजे से भाग गया। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी और उसके साथ थाने पहुंचकर आकाश के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें